Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jamshedpur News: साकची बुक स्टोर के पास कार और ऑटो में हुई टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ऑटो और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसा साकची स्थित बुक स्टोर के पास हुआ, जहां अचानक अनियंत्रित हुए ऑटो ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बुक स्टोर की ओर से एक कार आ रही थी, जबकि विपरीत दिशा से एक ऑटो आ रहा था। इसी दौरान ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया.  

ऑटो चालक ने मिर्गी की बीमारी का दिया हवाला
घटना के बाद ऑटो चालक ने सफाई देते हुए कहा कि उसे मिर्गी की बीमारी है और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। वहीं कार में सवार महिलाओं ने बताया की ऑटो चालक नशे की हालत में ऑटो चला रहा था जिस कारण यह हादसा हुआ. हादसे के बाद कार सवार लोग नाराज हो गए और नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे. ऑटो चालक ने कार सवार लोगों को भरोसा दिलाया कि वाहन में हुए नुकसान की भरपाई वह करेगा। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !