Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Chandil News: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार ट्रक से टकराई, 10 मीटर तक घिसटती चली गई गाड़ी, बाल-बाल बचे लोग

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित नए पुल के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा टल गया। बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे एक परिवार की कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कार सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार गलत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक कार को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें बैठे लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी।

पुलिस ने ट्रक और चालक को लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, कार में जमशेदपुर के साकची निवासी दंपती और उनका बेटा मौजूद थे। परिवार अपने बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए निकला था। बेटा बेंगलुरु में पढ़ाई करता है और आगे की यात्रा के लिए उसे एयरपोर्ट पहुंचाया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लिया और ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाना ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !