Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

BREAKING: बड़गांई जमीन घोटाले में अंतू तिर्की समेत 12 आरोपियों पर PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

BREAKING: राजधानी रांची के बड़गांई स्थित 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को अहम कानूनी कार्रवाई हुई. पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत ने अंतू तिर्की समेत 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. अदालत ने सभी आरोपियों को आरोप पढ़कर सुनाए, लेकिन सभी ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इनकार किया.

कोर्ट ने मामले के अन्य आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 11 अगस्त की अगली तारीख निर्धारित की है. उस दिन शेष आरोपियों के खिलाफ भी आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इस मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली और मोहम्मद सद्दाम हुसैन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है.

इससे पहले विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था. गुरुवार को आरोप गठन की प्रक्रिया उसी आदेश के तहत पूरी की गई.



गौरतलब है कि बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े इस कथित फर्जीवाड़ा मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. जांच के दौरान ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. अब आरोप तय होने के साथ ही मामले की सुनवाई ट्रायल के अगले चरण में आगे बढ़ेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !