Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Durand Cup 2026: रांची में 26 जुलाई से डुरंड कप का आगाज, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

Durand Cup 2026: झारखंड की राजधानी रांची में 26 जुलाई से 135वें डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और राज्य सरकार के साथ भारतीय सेना भी आयोजन को सफल बनाने में जुटी है.
मुख्यमंत्री को दिया गया आधिकारिक निमंत्रण
गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में खेल विभाग और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें डुरंड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा गया.

खेल विभाग और सेना के अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 आईबीजी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डुरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा और सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश शामिल रहे.

आयोजन को लेकर बढ़ा उत्साह
रांची में डुरंड कप के आयोजन को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल इस प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. फिलहाल राज्य सरकार और सेना के अधिकारी आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !