Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Delhi Connaught Place Advisory: दिल्ली के कनॉट प्लेस में अचानक बंदी के आदेश, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Delhi Connaught Place Advisory: राजधानी दिल्ली के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस में सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार को सभी दुकानों, दफ्तरों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं. प्रशासन की सलाह के बाद व्यापारियों से तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने और सहयोग करने की अपील की गई है. यह कदम इलाके की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है.
प्रशासन की सलाह पर जारी हुई एडवाइजरी
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कारोबारियों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि नई दिल्ली नगर परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन से मिले निर्देशों के बाद कनॉट प्लेस स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.

सुरक्षा और एहतियात को बताया गया प्राथमिकता
एडवाइजरी के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव करना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संपत्ति को नुकसान या जनहानि जैसी स्थिति की आशंका को कम करना है. व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है.

फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं, इलाके में निगरानी बढ़ी
प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि कनॉट प्लेस के आसपास किस विशेष कारण से यह एहतियाती कदम उठाया गया है. हालांकि, जंतर-मंतर के आसपास चल रहे छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी है. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई अतिरिक्त आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !