Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

JMM Protest Jamshedpur: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में JMM का प्रदर्शन, पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

JMM Protest Jamshedpur: NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन किया. साकची गोलचक्कर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की भी आलोचना की. उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.





JMM नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !