Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Chaibasa News : चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला क्षेत्र

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने का गौरव हासिल किया है।


पूरी टीम की मेहनत का परिणाम; एसडीओ

इस उपलब्धि पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उनके अनुसार, मतदाता सूची का समयबद्ध और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी समय पर कार्य पूरा करने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होना जिले की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, टीम भावना और निर्वाचन कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मियों से भी निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !