Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Tatanagar Railway News: 27 जुलाई से 10 अगस्त तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी चार पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे ने किया अस्थायी बदलाव

Tatanagar Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने परिचालन व्यवस्था के तहत चार पैसेंजर ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक इन ट्रेनों का संचालन टाटानगर स्टेशन के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जाएगा. इस संबंध में चक्रधरपुर मंडल के पीआरओ - सह - वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जानकारी दी है.


27 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

रेलवे के अनुसार यह अस्थायी व्यवस्था 27 जुलाई से प्रभावी होगी और 10 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी. इस दौरान संबंधित ट्रेनों के प्रारंभ और समापन स्टेशन टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर होंगे. यात्रियों से यात्रा से पहले अपने ट्रेन के संशोधित स्टेशन की जानकारी लेने की अपील की गई है.

इन ट्रेनों के टर्मिनल में किया गया बदलाव
रेलवे के आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 68004 गुवा–टाटानगर अब गुवा – आदित्यपुर के बीच चलेगी और रात 10:45 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी. वहीं 68019 टाटानगर – गुवा अब आदित्यपुर – गुवा के बीच चलेगी और सुबह 7:40 बजे आदित्यपुर से रवाना होगी.

दो अन्य ट्रेनों का संचालन भी आदित्यपुर से
इसी अवधि में 68020 गुवा – टाटानगर अब गुवा – आदित्यपुर के बीच संचालित होगी और शाम 7:15 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी. इसके अलावा 68009 टाटानगर – चक्रधरपुर अब आदित्यपुर – चक्रधरपुर के बीच चलेगी तथा शाम 7:45 बजे आदित्यपुर से प्रस्थान करेगी.

यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने ट्रेन के संशोधित टर्मिनल और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. यह बदलाव केवल 27 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक के लिए लागू रहेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !