एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्य ने पीटीआई को बताया
कि लैंडिंग के समय पायलट को टायर की हवा कम होने की आशंका हुई, जिसके
बाद उसने तकनीकी जांच की मांग की। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि टायर में गड़बड़ी
थी, जिसके
कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।
पटना के यात्रियों को सड़क मार्ग से
भेजा गया,
लखनऊ वालों को दूसरी फ्लाइट से
फ्लाइट रद्द होने के बाद पटना जाने वाले
यात्रियों को सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाया गया, जबकि लखनऊ के लिए जाने वाले
यात्रियों को वैकल्पिक हवाई मार्ग से भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस ने
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और स्पष्ट किया है कि यात्रियों की
सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यात्रियों ने जताई नाराजगी, एयरपोर्ट
पर हंगामा
फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही कई यात्री
नाराज हो गए और एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ। स्थिति को संभालने के लिए एयरपोर्ट
प्रशासन और इंडिगो स्टाफ ने वैकल्पिक यात्रा प्रबंध किए और यात्रियों को पूरी
जानकारी प्रदान की।
पिछले सप्ताह भी प्रभावित हुई थीं
उड़ानें
ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले भी रांची एयरपोर्ट पर
खराब मौसम के कारण दो फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। दिल्ली
से आ रही फ्लाइट को वापस भेज दिया गया था।
भुवनेश्वर से रांची आ रही फ्लाइट को रायपुर
डाइवर्ट किया गया था।