Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

National Breaking: NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

National Breaking: NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.


कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस फेरबदल को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही टी.के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का नया सचिव बनाया गया है.


यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. छात्र लगातार शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. दिल्ली सहित कई शहरों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

नए उच्च शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार इससे पहले मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे. वहीं, विनीत जोशी अब पंचायती राज मंत्रालय के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे. वह विवेक भारद्वाज का स्थान लेंगे, जो 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत कटिकितला श्रीनिवास को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से स्थानांतरित कर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. वहीं खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का महासचिव नियुक्त किया गया है. टी.के. अनिल कुमार अब स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !