Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-28

Palamu Police News: इस DIG ने जारी किया सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर नहीं लगाया जाएगा पारिवारिक प्रोफाइल फोटो

Palamu DIG Naushad Alam: मेदिनीनगर झारखंड में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के सभी थाना प्रभारियों, पिकेट पोस्टों और पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सरकारी मोबाइल फोन पर पारिवारिक, धार्मिक या निजी प्रकार की प्रोफाइल फोटो (DP) लगाने की प्रवृत्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए।

सरकारी मोबाइल डीपी पर वर्दी में तस्वीर अनिवार्य: DIG

DIG ने स्पष्ट किया कि सरकारी मोबाइल एक आधिकारिक संपर्क माध्यम है, जिसका उपयोग केवल विभागीय कार्यों, जनसंपर्क और त्वरित संप्रेषण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल की प्रोफाइल फोटो में पुलिसकर्मी की वर्दी में स्पष्ट तस्वीर होना आवश्यक है, ताकि आम नागरिक को यह स्पष्ट रहे कि वह किसी पुलिस अधिकारी से संवाद कर रहा है।

अनुशासनहीनता मानते हुए दी कार्रवाई की चेतावनी

DIG नौशाद आलम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई पुलिसकर्मी अपने आधिकारिक मोबाइल पर पारिवारिक या गैर-पेशेवर फोटो लगाए हुए हैं, जो पुलिस विभाग की अनुशासित छवि को प्रभावित करता है। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कहा कि भविष्य में आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !