Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Jharkhand Infosys CEO: झारखंड के आशीष कुमार दास बनेंगे इंफोसिस के अगले CEO, 2027 में संभालेंगे कमान

Jharkhand Infosys CEO:झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर से निकलकर आशीष कुमार दास ने देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया है. कंपनी ने उन्हें अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने का फैसला किया है. वर्ष 2027 में वह मौजूदा CEO सलील पारेख की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे.
तीन दशक का अनुभव बना सबसे बड़ी ताकत
आशीष कुमार दास पिछले तीन दशकों से इंफोसिस के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने 1995 में सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और बाद में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बने. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों के साथ कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा एनर्जी, सर्विसेज, रिसोर्सेज और यूटिलिटीज सेक्टर के ग्लोबल हेड के तौर पर भी उन्होंने कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाया.

AI के दौर में कंपनी का नेतृत्व करेंगे आशीष
नई जिम्मेदारी को लेकर आशीष कुमार दास का कहना है कि दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों की ओर बढ़ रही है और इसका असर कारोबार के हर क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है. उनके मुताबिक इंफोसिस के पास मजबूत प्रतिभा, आधुनिक तकनीकी क्षमता और ग्राहकों का भरोसा है. यही ताकत कंपनी को आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगी.

सलील पारेख ने जताया भरोसा
इंफोसिस के मौजूदा CEO सलील पारेख ने आशीष कुमार दास के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक साथ काम करने के दौरान आशीष ने अपनी ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और बदलाव के साथ तेजी से आगे बढ़ने की सोच का परिचय दिया है. पारेख ने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में इंफोसिस का राजस्व 10 अरब डॉलर से बढ़कर 20 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है. कंपनी को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !