Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Hemant Soren Review Meeting: एक्शन में सीएम हेमंत सोरेन, उत्पाद सिपाही व ASI की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश; अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा

Hemant Soren Review Meeting: झारखंड में रोजगार के अवसर बढ़ाने और उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में अब किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए.

उत्पाद सिपाही समेत सभी रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए. इसके अलावा सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सहित विभाग के अन्य सभी रिक्त पदों पर भी शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि विभाग की कार्यक्षमता बढ़ सके.

राजस्व बढ़ाने के लिए तैयार होगी नई रणनीति
बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के दायरे का विस्तार करने पर भी जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नई रणनीति तैयार कर विभाग की आय बढ़ाने के प्रभावी उपाय किए जाएं. साथ ही आधुनिक तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था अपनाकर राजस्व संग्रह को और मजबूत बनाने का रोडमैप तैयार करने को कहा.

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने राज्य में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी ठिकानों की पहचान कर अभियान चलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.



समय के अनुरूप बने नई नीतियां
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग को बदलते समय और जरूरतों के अनुरूप नीतिगत सुधार करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक नीतियां जल्द तैयार की जाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !