Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश के बीच धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की उल्टा रथ यात्रा, राजस्थान भवन से शुरू होकर पहुंची मुखियाडांगा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक उल्टा रथ यात्रा पूरे धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई. लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. बड़ी संख्या में भक्त रथ यात्रा में शामिल हुए और जयघोष के बीच भगवान के दर्शन किए.

उल्टा रथ यात्रा डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन से शुरू हुई और मुखियाडांगा स्थित राधा गोस्वामी (राधा गोविंदनाथ) मंदिर तक पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. बारिश के बीच भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचा और भक्ति में सराबोर नजर आए.

उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई को आयोजित सीधी रथ यात्रा में भगवान मदन मोहन, भगवान बलराम और देवी सुभद्रा मौसीबाड़ी पहुंचे थे. धार्मिक परंपरा के अनुसार नौवें दिन भगवान की अपने धाम वापसी को उल्टा रथ यात्रा के रूप में मनाया जाता है.



उल्टा रथ यात्रा को लेकर राजबाड़ी और शिव मंदिर परिसर में समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं. यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे. श्रद्धालुओं का कहना था कि मौसम चाहे जैसा भी हो, भगवान की रथ यात्रा में शामिल होने का उत्साह हर वर्ष की तरह इस बार भी कायम रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !