Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Adityapur News: आदित्यपुर मोबाइल छिनतई का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी रोशन गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और बाइक जब्त

Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोशन सरकार (25) को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की Yamaha FZ बाइक भी बरामद की है। घटना ओमनी ऑटो स्टैंड के पास हुई थी, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने मंटू सिंह से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।

दिल्ली से लौटकर साथी संग दिया वारदात को अंजाम
घटना के बाद आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया के शांतिनगर निवासी रोशन सरकार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पांच दिन पहले दिल्ली से लौटा था और अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। उसके फरार सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !