Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: पोटका में दमाकी-मानपुर जर्जर सड़क को लेकर फूटा आक्रोश, ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों ने किया प्रदर्शन

Jamshedpur News: पोटका प्रखंड के दमाकी से मानपुर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो गए हैं तथा दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 


कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि इसी सड़क से आसपास के कई गांवों के लोग, स्कूली बच्चे और शिक्षक प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और शिक्षकों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, जबकि सड़क की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।

जल्द मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली अब उनकी सुरक्षा और दैनिक जीवन के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !