Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi Traffic Checking Drive : रांची में विशेष वाहन जांच अभियान, 3,539 चालान काटे गए, नो-पार्किंग और बिना हेलमेट चलाने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

Ranchi Traffic Checking Drive : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,539 चालान काटे गए।


जांच के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई नो-पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जिसमें 1,639 चालान जारी किए गए। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,571 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


एक महीने में 92 हजार से अधिक चालान, दूसरे वाहन का नंबर लगाने पर एफआईआर की चेतावनी

इसके अलावा रेड लाइट जंप करने के 177, नो-एंट्री का उल्लंघन करने के 51, गलत दिशा में वाहन चलाने के 17, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 13, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 10, फिक्सर लाइट के 10, अतिरिक्त सवारी के 9, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने के 8, फैंसी नंबर प्लेट के 7, बिना यूनिफॉर्म के 5, पिलियन राइड नियम उल्लंघन के 5, ब्लैक फिल्म के 4, टो किए गए वाहन के 3, बीमा नहीं होने के 2, प्रेशर हॉर्न के 2, ट्रिपल राइडिंग के 1 और अन्य मामलों में 5 चालान किए गए।

रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई से 24 जुलाई 2026 के बीच शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब तक 92,114 चालान जारी किए जा चुके हैं।

यातायात पुलिस ने लोगों से मोटरयान अधिनियम का पालन करते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन करता हुआ पाया गया, तो वाहन जब्त कर संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !