Koderma Police Action: कोडरमा में फरार वारंटियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोडरमा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 और 25 जुलाई की रात में जिले व्यापक तौर पर अभियान चलाया गया. इसमें कुल 38 वारंटियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि इस अभियान की मॉनिटरिंग खुद एसपी ने की.
इस थानों क्षेत्रों से हुई गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान सभी थाना की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें मरकच्चो थाना क्षेत्र से 7, डोमचांच थाना से 07, चंदवारा थाना से 5, तिलैया डैम ओपी से 05, कोडरमा थाना से 04, नवलशाही थाना से 04¸ तिलैया थाना से 03, सतगावां से 02 और जयनगर थाना से 1 की गिरफ्तारी हुई है. कुल मिलाकर इस अभियान में 38 गिरफ्तारियां हुई है.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में ऐसे में भी वारंटियों के नाम शामिल है, जो 20 साल से फरार चल रहे थे. इसमें डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी बंधु मेहता 20 साल से फरार था. इसके साथ ही डोमचांच थाना क्षेत्र का जोड़ासीमर निवासी सुरेश सिंह भी 14 साल से फरार चल रहा था.
आगे भी चलाया जाएगा अभियान : SP
अभियान को लेकर एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा. साथ ही कहा कि कोडरमा में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है. अपराधी इस जिला को छोड़ दें नहीं तो सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी भरोसा दिलाया कि कोडरमा पुलिस जिले में शान्ति और भयमुक्त वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है