Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: साकची CCR में आयोजित हुआ वितरण समारोह, जवानों को मिले रेन सूट

Jamshedpur: ब्रह्मानंद अस्पताल की ओर से पुलिस अधीक्षक (SP) की मौजूदगी में साकची स्थित साकची कंट्रोल रूम (CCR) परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसून के मौसम में शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने वाले जवानों के लिए रेन सूट का वितरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल के तहत ऑन-ड्यूटी तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस बल, टैंगो मोबाइल के गश्ती जवानों और शक्ति  कमांडो के पुलिसकर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले रेन सूट प्रदान किया गया. 

एसपी महोदय ने पहल को सराहा, ड्यूटी में मिलेगी बड़ी सहूलियत
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने ब्रह्मानंद अस्पताल के इस सहयोगात्मक कोशिश की सराहना की। उन्होंने कहा कि "मुश्किल और विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे जवान सड़कों पर मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में यह रेन सूट बारिश के दिनों में जवानों को राहत प्रदान करेंगे और उन्हें बिना किसी बाधा के निष्ठापूर्वक कार्य करने में मदद मिलेगी।" इस अवसर पर ब्रह्मानंद अस्पताल के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !