Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का विरोध, स्थानीय लोगों ने अनुमति रद्द करने की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में प्रस्तावित नई शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी अनुमति रद्द करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर दुकान खोले जाने की तैयारी है, उसके सामने मंदिर स्थित है और आसपास कपड़े व ज्वेलरी की कई दुकानें हैं, जहां बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारी कार्यरत हैं।

मंदिर और बाजार के पास दुकान खोलने पर जताई आपत्ति
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र धार्मिक, आवासीय और व्यावसायिक दृष्टि से संवेदनशील है। उनका आरोप है कि शराब की दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के साथ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

नियमों के तहत जांच की उठाई मांग
निवासियों ने प्रशासन को दिए आवेदन में कहा है कि प्रस्तावित स्थल धार्मिक स्थल के बेहद करीब होने के कारण शराब दुकान की अनुमति देने से पहले सभी नियमों और मानकों की गहन जांच की जानी चाहिए। उनका कहना है कि जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को भी निर्णय का आधार बनाया जाए।

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में प्रस्तावित शराब की दुकान की अनुमति निरस्त करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि वे क्षेत्र के शांतिपूर्ण वातावरण, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं चाहते।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !