Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jharkhand News : झारखंड में 20 से अधिक नक्सलियों के आत्मसमर्पण की तैयारी, 15 लाख का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल

Jharkhand News : रांची में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच झारखंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं और वे 28 जुलाई को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर सकते हैं।


जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी एक जोनल कमांडर भी शामिल है। इसके अलावा 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के इनामी कई अन्य नक्सली भी मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में हैं। इनमें एक रीजनल कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर स्तर के उग्रवादी के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

सूत्रों का कहना है कि सभी नक्सली हथियारों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे। इसे झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि, आत्मसमर्पण को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संभावना है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस की ओर से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !