Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Chandil Fire Incident: चांडिल गोलचक्कर के पास पेट्रोल टैंकर में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू, देखें VIDEO

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक पेट्रोल टैंकर में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चांडिल गोलचक्कर के समीप खड़े टैंकर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्य शुरू किया गया और टैंकर के आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी
पेट्रोल टैंकर में आग लगने के कारण सुरक्षा को लेकर पुलिस ने आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जांच संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !