Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-28

Gamharia Gram Utkarsh: गम्हरिया के दुगनी में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर,गर्भवती महिलाओं की निभाई गोदभराई की रस्म

Gamharia Gram Utkarsh: खरसावां गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से ऑन-द-स्पॉट कुछ आवेदनों का निष्पादित किया गया। वही लाभूकों मे परिसंपतियों का वितरण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई गई। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई।

गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। वही बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सरकार ने सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक पहल शुरू की है। जनता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिये अधिक से अधिक लोगों लाभ उठाए। उन्होने कहा कि आम जनता तक योजना का लाभ पहुचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए योजना का लाभ जनता तक पहुचाए।
इस दौरान विधायक सहित सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी सहित मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
खरसावांः फोटो संख्या 2 गम्हरिया के दुगनी मे लगे शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा कराते विधायक, सीडीपीओ व अन्य।
खरसावांः फोटो संख्या 3 गम्हरिया के दुगनी मे धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर में लाभूक को योजना का लाभ देते विधायक व अन्य।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !