Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jamshedpur News: मानगो की सफाई पर बढ़ा सियासी घमासान, मेयर समर्थकों ने सरयू राय के आंदोलन पर उठाए सवाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मानगो की सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विधायक सरयू राय के 27 जुलाई को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले मेयर सुधा गुप्ता के समर्थकों ने पलटवार करते हुए उनके आंदोलन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। 


ओम प्रकाश सिंह ने सरयू राय के आंदोलन की मंशा पर उठाए सवाल

रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह ने विधायक सरयू राय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन जनहित से अधिक राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। साथ ही जीएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की कार्यशैली पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।

ओम प्रकाश सिंह का आरोप है कि विधायक अपने करीबी एक ठेकेदार के लंबित भुगतान को जारी कराने के लिए दबाव की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को आधार बनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !