Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jamshedpur Rural Crime: पूर्वी सिंहभूम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साधु के भेष में गांजा बेचने वाले सप्लायर समेत 2 गिरफ्तार; 7.8 किलो गांजा जब्त

Jamshedpur Rural Crime: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साधु के भेष में कारोबार करने वाले सप्लायर शंभू महतो उर्फ साधु और उसके सहयोगी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 7 किलो 800 ग्राम गांजा, गांजा से भरे रोल, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा स्थित काली मंदिर के पास एक गुमटी से गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर आसपास के लोगों को बेची जा रही हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान गुमटी से रौशन कुमार को हिरासत में लिया गया. तलाशी में गांजे के छोटे-छोटे पैकेट, गांजा से भरे 60 रोल, रोल बनाने का सामान, बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पैकेट, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, गांजा बिक्री से मिली नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

पूछताछ में रौशन कुमार ने खुलासा किया कि वह बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव निवासी शंभू महतो उर्फ साधु से सप्ताह में दो-तीन बार गांजा लाकर शहर में बेचता था. उसने यह भी बताया कि शंभू महतो लंबे समय से बड़े पैमाने पर गांजा सप्लाई कर रहा है.

रौशन की निशानदेही पर पुलिस ने जोबा गांव स्थित शंभू महतो के घर में छापेमारी की. वहां अलग-अलग पैकेटों में रखा गांजा, गांजे के बीज और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद हुई.



पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से कुल 7 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. इसके अलावा गांजा पैक करने की सामग्री, रोलिंग पेपर, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, मोबाइल फोन और गांजा बिक्री से मिली नकदी भी जब्त की गई है.

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी रौशन कुमार पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !