Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Dhanbad Firing: वासेपुर में फायरिंग से मचा हड़कंप, घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Dhanbad: धनबाद का वासेपुर एक बार फिर फायरिंग की घटना से दहल उठा। शनिवार की देर रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आरा मोड़ के पास कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम स्वयं जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उनके साथ बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि फायरिंग करनेवालों की पहचान की जा सके। डीएसपी नौशाद आलम ने पुष्टि की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है।

पूछताछ में सानू खान के बेटे सहित कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला गेसिंग (जुआ-सट्टा) से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने कुछ लोग आकर धमकी देते हुए गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !