Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम में मेयर के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा, पार्षद एकता मंच का गठन

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम की मेयर की कार्यशैली को लेकर पार्षदों में असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। मेयर द्वारा पार्षदों की लगातार अनदेखी किए जाने और विकास कार्यों में उनकी राय को महत्व नहीं दिए जाने के विरोध में मानगो के एक होटल में नगर निगम के 20 पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्षदों ने अपने अधिकारों की रक्षा, लंबित विकास कार्यों को गति देने और आपसी समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से पार्षद एकता मंच का गठन किया।


20 पार्षदों की बैठक में बनी नई रणनीति, राजेश सिंह बने अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से राजेश सिंह को पार्षद एकता मंच का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही मंच की पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि मंच का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है, बल्कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्षदों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और कई विकास योजनाएं अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

मेयर पर अनदेखी का आरोप, लंबित योजनाओं की होगी समीक्षा

बैठक में मौजूद पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुनतीं, जिसके कारण उनके वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि जनता लगातार विकास कार्यों को लेकर सवाल करती है, लेकिन योजनाएं धरातल पर नहीं उतरने से वे संतोषजनक जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं।

पार्षदों ने बताया कि नवगठित मंच के माध्यम से नगर निगम कार्यालय जाकर लंबित विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। मानगो नगर निगम की राजनीति में इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पहली बार बड़ी संख्या में पार्षद एक साझा मंच के तहत अपनी मांगों और समस्याओं को उठाने के लिए संगठित हुए हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !