Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

JAC Inter Exam: JAC ने जारी किया इंटर कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का टाइम टेबल, 7 से 14 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं

JAC Inter Exam: इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष परीक्षा का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होंगी और 14 अगस्त तक चलेंगी.

इस बार भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:45 बजे शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. परीक्षा के पहले दिन यानी 7 अगस्त को समाजशास्त्र और मनोविज्ञान विषय के प्रश्नपत्र होंगे.

8 अगस्त को इतिहास, भूविज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 10 अगस्त को राजनीति विज्ञान, उद्यमिता, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. 11 अगस्त का दिन अर्थशास्त्र और गणित विषय के लिए निर्धारित किया गया है.



12 अगस्त को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, जीवविज्ञान, मानवशास्त्र और बिजनेस मैथेमेटिक्स की परीक्षा होगी. 13 अगस्त को भौतिकी, दर्शनशास्त्र, लेखाशास्त्र और विभिन्न भाषा विषयों के पेपर लिए जाएंगे. 14 अगस्त को व्यावसायिक विषयों और संगीत की परीक्षा के साथ पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचें. साथ ही परीक्षा के दौरान जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !