Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Ranchi News : FJCCI अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अभिषेक रामाधीन मैदान में, व्यापारियों की सुरक्षा और नए उद्योगों पर जोर

Ranchi News : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चैंबर के पूर्व महासचिव और वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड के व्यापार और उद्योग को नई दिशा देना है।


डॉ. रामाधीन ने अपना चुनावी संकल्प "सुरक्षित व्यापार, मजबूत उद्योग, विकसित झारखंड, नई दिशा नई दशा" बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। रंगदारी, चोरी, साइबर अपराध और व्यापारियों के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जाएगा।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का वादा

उन्होंने कहा कि जीएसटी, बिजली, श्रम, नगर निकाय, प्रदूषण नियंत्रण और उद्योग विभाग से जुड़े मामलों में व्यापारियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए चैंबर में विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। साथ ही सड़क, बिजली, परिवहन और औद्योगिक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।



स्टार्टअप, AI और MSME को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. रामाधीन ने कहा कि झारखंड में जनजातीय संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प, फिल्म उद्योग, डिजिटल कंटेंट, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मेडिकल टूरिज्म और MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। उनका मानना है कि इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पारदर्शी और तकनीक आधारित चैंबर का संकल्प

उन्होंने कहा कि FJCCI को पारदर्शी, तकनीक आधारित और सभी सदस्यों के लिए समान रूप से कार्य करने वाला संगठन बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने अनुभव और अपने पिता आर.डी. सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए व्यापारिक समुदाय के हितों के लिए काम करने का भरोसा जताया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !