ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान विनोद पांडेय के रूप में हुई है, जो जेएमपी परिसर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, रविवार रात वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक ले गए. हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस आगे की करवाई के लिया जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल भेज दिया गया.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.
हालांकि की हत्या की वजह वही तक साफ नहीं हो पाई
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.
उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.