Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News: सोनारी में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महया, प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह (बड़तल्ला) निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार यादव ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक तनाव से तंग आकर रविवार शाम करीब 6 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महया कर ली। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने युवक की जान बचाने की आस में उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गम्हरिया स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के मामा रिंकू यादव और परिजनों ने कदमा निवासी एक युवती पर गंभीर आरोप लगाया हैं। उनका कहना है कि युवती अजय पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित व ब्लैकमेल कर रही थी। परिजनों का कहना है कि मृतक के मोबाइल में युवती की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिससे तंग आकर ही उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के आरोपों व मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले के सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !