Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में डिवाइडर से टकराकर कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस ने केबिन तोड़कर बचाई चालक की जान

Hazaribagh Road Accident: सोमवार को हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. गोरहर पुल के पास तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर के बाद कंटेनर के केबिन में अचानक आग भड़क उठी. उस समय चालक अंदर ही फंसा हुआ था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

डिवाइडर से टकराते ही धधक उठा कंटेनर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर (NL 10AF 9969) गोरहर पुल के पास पहुंचते ही नियंत्रण खो बैठा और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कुछ ही देर में केबिन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई.

जलते केबिन का दरवाजा तोड़कर निकाला चालक
हादसे की सूचना मिलते ही गोरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आग की लपटों के बीच चालक के केबिन में फंसे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए केबिन का दरवाजा तोड़ा और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया.

घायल चालक अस्पताल में भर्ती
घायल चालक की पहचान महेश यादव के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था. समय रहते चालक को बाहर निकाल लेने से एक बड़ी अनहोनी टल गई. वहीं, दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !