Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज, 28 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 6:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। मंगलवार होने के कारण यह दिन विशेष महत्व रखता है। आज बजरंग बली की पूजा के साथ कोकिला व्रत भी किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है।
सूर्य-चंद्र की स्थिति और शुभ योग
आज सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा रात 7:49 बजे तक धनु राशि में रहेंगे और उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दोपहर 1:11 बजे तक रहेगा, फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। विष्कुम्भ योग रात 11:33 बजे तक रहेगा, इसके बाद प्रीति योग लगेगा। वणिज करण शाम 6:18 बजे तक रहेगा, जबकि इसके बाद विष्टि (भद्रा) करण पूरी रात प्रभावी रहेगा।
आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
आज सूर्योदय सुबह 5:40 बजे और सूर्यास्त शाम 7:15 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक तथा अमृत काल सुबह 7:50 बजे से 9:37 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 3:51 बजे से शाम 5:33 बजे तक, गुलिकाल 12:27 बजे से 2:09 बजे तक और यमगण्ड सुबह 9:04 बजे से 10:46 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय शाम 6:43 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 29 जुलाई को सुबह 5:03 बजे होगा।
कोकिला व्रत का महत्व और पूजा का समय
हिंदू परंपरा में कोकिला व्रत आषाढ़ पूर्णिमा पर रखा जाता है और इसका विशेष महत्व माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार यह व्रत केवल उन वर्षों में किया जाता है, जब आषाढ़ का अधिक मास पड़ता है। आज कोकिला व्रत की प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:15 बजे से रात 9:20 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई को शाम 6:18 बजे शुरू होकर 29 जुलाई को रात 8:05 बजे समाप्त होगी। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने की मान्यता है।