Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

India Vs Sri Lanka Test Series : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका

India Vs Sri Lanka Test Series : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार चयनकर्ताओं ने दो नए खिलाड़ियों गुरनूर बराड़ और सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।

गुरनूर बराड़ ने हाल के समय में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जबकि मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टेस्ट टीम में मौका दिया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर, जडेजा की वापसी
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट के कारण इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। वह इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हुए थे और अभी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच से आराम दिया गया था।


बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना फिटनेस पर निर्भर
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। यदि दोनों पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तभी वे श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में आयोजित होगा। टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी। दौरे की तैयारी के तहत भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !