Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Jamshedpur Flood Alert: पूर्वी सिंहभूम प्रशासन की अपील: स्वर्णरेखा व खरकई नदी किनारे न जाएं, बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्कता जरूरी

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने स्वर्णरेखा व खरकई नदी के किनारे एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान लोग नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। विशेष रूप से तटीय व निम्न इलाकों के नागरिक किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

जिले के अनुमंडल पदाधिकारी, नगरीय निकायों के पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं और स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सजगता और सतर्कता से किसी भी जनहानि को रोका जा सकता है।

आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0657-2444233 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !