Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Ramgarh News: रामगढ़ के गोला में 44 जंगली हाथियों का तांडव, 4 अलग-अलग समूहों में बंटे हाथी, DFO ने ग्रामीणों के लिए जारी किया अलर्ट

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इलाके में अब हाथियों के चार अलग-अलग समूह सक्रिय हैं. ऐसे में ग्रामीणों से सावधानी बरतने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है.


चार अलग-अलग समूहों में बंटे हाथी

वन विभाग के मुताबिक पहले 42 हाथियों का एक बड़ा झुंड इलाके में मौजूद था, जो अब तीन समूहों में विभाजित हो गया है. इनमें हेसापोड़ा क्षेत्र में 12, चाडी क्षेत्र में 17 और सुतरी क्षेत्र में 13 हाथी विचरण कर रहे हैं. इसके अलावा रांची वन क्षेत्र से दो हाथियों का एक अलग दल गोला के साडम क्षेत्र में पहुंच गया है. इस तरह फिलहाल पूरे प्रखंड में हाथियों के चार समूह सक्रिय हैं.

बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष का खतरा

गोला प्रखंड लंबे समय से हाथियों के पारंपरिक आवागमन वाले क्षेत्रों में शामिल रहा है. अलग-अलग स्थानों पर हाथियों की मौजूदगी के कारण मानव-हाथी संघर्ष की आशंका बढ़ गई है. इसी को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है.

वन विभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों को देखने के लिए भीड़ न जुटाएं. उनके साथ सेल्फी लेने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें. किसी भी स्थिति में हाथियों को छेड़ने या उनके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने से बचें.

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

विभाग ने कहा है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर खेतों और जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही से बचें. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. यदि किसी गांव के आसपास हाथियों का झुंड दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें.

अफवाहों से बचें, प्रशासनिक सूचना पर करें भरोसा

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाथी संरक्षित और संवेदनशील वन्यजीव हैं. उनके प्राकृतिक आवागमन के दौरान धैर्य और सतर्कता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है. विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !