Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Lohardaga Road Accident: "काम से लौट रहे 65 वर्षीय व्यवसायी को कार ने रौंदा", लोहरदगा के चेटर मोड़ पर हादसे के बाद चालक फरार

Lohardaga Road Accident: लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर मंगलवार को हुए एक हादसे ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी. गांवों से काम करके लौट रहे 65 साल के मुर्गी व्यवसायी की एक तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित वहां से भाग गया. पुलिस अब उसकी पहचान करने में जुटी हुई है.
चेटर मोड़ के पास हुआ हादसा
जब वह अपने काम से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ. मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी गांव के शेख सज्जन उर्फ इसराइल अंसारी के रूप में हुई है. वह कई सालों से मुर्गियों की बिक्री-खरीद करते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे. जांच के अनुसार, मंगलवार को वह मकांदू और आसपास के गांवों से मुर्गियां खरीदकर मोपेड से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चेटर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आई एक कार उनके मोपेड से टकरा गई.

मौके पर ही चली गई जान
हादसा इतना भयानक रहा कि व्यवसायी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जब लोगों को जानकारी हुई, तो वे वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. कुडू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले गई. जांच पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक पुलिस का कोई विस्तृत बयान नहीं आया है.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, फरार कार और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !