Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Jharkhand News: NEET-UG मामले में हाईकोर्ट सख्त, NTA को मूल OMR शीट पेश करने का निर्देश

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने NEET-UG परीक्षा से जुड़े एक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को याचिकाकर्ता की मूल OMR शीट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई।

सीलबंद लिफाफे में पेश करनी होगी मूल OMR शीट
सुनवाई के दौरान अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता लक्ष्य सिंह की टेस्ट बुकलेट सीरियल नंबर 265208914 और रोल नंबर 2603107066 से संबंधित मूल OMR शीट अगले सप्ताह सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की है। अदालत ने कहा कि OMR शीट की जांच के बाद मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी।



ASGI के अधिवक्ता को आदेश की प्रति देने का निर्देश
अदालत ने अपने आदेश की प्रति भारत सरकार की ओर से उपस्थित अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASGI) के अधिवक्ता को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी, जब NTA को मूल OMR शीट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !