Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Parshad Ekta Manch: मानगो नगर निगम में मेयर और पार्षदों के बीच गहराया विवाद, 20 से अधिक पार्षदों ने बनाया “पार्षद एकता मंच”; राजेश सिंह बने अध्यक्ष

Parshad Ekta Manch: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर सुधा गुप्ता और पार्षदों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. नगर निगम की कार्यशैली को लेकर काफी समय से नाराज रहे 20 से अधिक पार्षदों ने मिलकर “पार्षद एकता मंच” की स्थापना की है. इस मंच के अध्यक्ष के रूप में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पार्षद राजेश सिंह का चयन किया है. पार्षदों का आरोप है कि उनके उठाए गए जनहित के मुद्दों और विकास संबंधी प्रस्तावों को मेयर के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था. इसी नाराजगी के बीच मंच का गठन किया गया है.

मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल कुमार कश्यप ने कहा कि पार्षद जनता द्वारा चुने गए लोग हैं और वे सबसे पहले लोगों की समस्याओं को देखते हैं. अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि “पार्षद एकता मंच” किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं बल्कि पार्षदों के एकजुट होने और मानगो के विकास को गति देने के लिए बनाया गया है.

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी
राहुल कुमार कश्यप ने कहा कि मंच बनने के बाद पार्षद अब वार्डों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखेंगे. सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा ताकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो.

फंड की कमी के कारण कई काम रुके थे
उप महापौर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बजट और फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण कई विकास योजनाएं रुक गई थीं. अब वित्तीय प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गई हैं और जल्द ही नई योजनाओं के टेंडर जारी किए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि रुके हुए काम जल्द ही आगे बढ़ाए जाएंगे और जनता को जल्द राहत मिलेगी.

टैक्स बढ़ेगा तो विकास भी होगा
राहुल कुमार कश्यप ने कहा कि विकास के लिए नगर निगम का राजस्व बल्कि मजबूत होना चाहिए. उन्होंने बताया कि बिल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स के भुगतान करने वालों को जागरूक करने के लिए पार्षद अपने-अपने वार्ड में अभियान चलाएंगे. अधिक राजस्व मिलने से सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं पर अधिक खर्च किया जा सकेगा.



"पार्षदों को नजरअंदाज कर विकास संभव नहीं"
उप महापौर ने कहा कि पार्षद नगर निगम और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. वे हर दिन लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए काम करते हैं. ऐसे में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी किसी भी नगर निगम के लिए सही नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि “पार्षद एकता मंच” के माध्यम से पार्षदों की आवाज और अधिक प्रभावी होगी और मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !