Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

JPSC Controversy: जेपीएससी और जेएसएससी धांधली पर राहुल गांधी की चुप्पी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, लगाया दोहरे मापदंड का आरोप

JPSC Controversy: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

उन्होंने कहा कि झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में हुई अनियमितताओं ने राज्य के लाखों युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य को प्रभावित किया है. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अन्य राज्यों में पेपर लीक जैसे मुद्दों पर तो मुखर रहते हैं, लेकिन झारखंड के युवाओं से जुड़े इस मामले पर उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.



उन्होंने राहुल गांधी से इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को भी न्याय मिलने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !