Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Seraikela News: सरायकेला में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर दिए गए निर्देश

Seraikela: लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को सरायकेला शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर गैराज मोड़ के आसपास स्थित रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने किया।

खाद्य सामग्री और स्वच्छता व्यवस्था की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की तैयारी, रखरखाव, भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की। अधिकारियों ने संचालकों को भोजन तैयार करने वाले स्थानों को साफ रखने, कर्मचारियों को स्वच्छ वर्दी और हेयर कवर पहनने तथा कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए।



कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दुकानों में कीट नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और नियमित सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया। जिन प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों में कमी पाई गई, उन्हें तत्काल सुधार करने को कहा गया।



नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच जारी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री, मिलावटी सामान या अस्वच्छ तरीके से भोजन तैयार करने वाले संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी कारोबारियों से नियमों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को स्वच्छ और बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !