Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jharkhand Politics: “बीजेपी के आरोप झूठ और नौटंकी का पुलिंदा”, आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का आरोप पूरी तरह झूठ, पाखंड और राजनीतिक नौटंकी पर आधारित है. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ किसी ने किया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है. जिस पार्टी के शासनकाल में देशभर में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, उसे आज नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है.

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा गड़बड़ियों पर भाजपा को घेरा
राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि NEET, UGC-NET, रेलवे, SSC, सेना भर्ती समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के लिए आखिर जिम्मेदार कौन था. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्षों तक पेपर लीक माफिया पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की और जब देशभर में छात्र सड़कों पर उतर आए, तब मजबूरी में कानून बनाने की पहल की गई. अब वही भाजपा झारखंड की ओर उंगली उठाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है.

झारखंड में भाजपा के कार्यकाल पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि आदित्य साहू पहले यह स्पष्ट करें कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब जेपीएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, नियुक्ति विवादों और पेपर लीक के मामलों पर उन्होंने कितनी बार आवाज उठाई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में भी युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ और अब वही लोग नैतिकता का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

कांग्रेस ने पारदर्शी जांच का किया समर्थन
राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों के पक्ष में खड़ी रही है. उन्होंने कहा कि चाहे मामला दिल्ली का हो या झारखंड का, पार्टी हर स्तर पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की समर्थक है. उनके अनुसार भाजपा का उद्देश्य न्याय दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं पर राजनीति करना है क्योंकि उसके पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं बची है.

केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग
कांग्रेस ने भाजपा से मांग की कि यदि उसे जांच एजेंसियों पर इतना भरोसा है तो सबसे पहले NEET पेपर लीक, राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों, अग्निवीर योजना से जुड़े विवादों और अन्य परीक्षा घोटालों की जवाबदेही तय कराए. साथ ही यह भी स्पष्ट करे कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में सक्रिय रहे कथित पेपर लीक गिरोहों पर अब तक निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.



"राजनीतिक आरोपों से सच्चाई नहीं बदलेगी"
राकेश सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन या नारेबाजी करने से भाजपा के 11 वर्षों की विफलताएं छिप नहीं सकतीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हितों से कभी समझौता नहीं करेगी और जहां भी अनियमितता सामने आएगी, वहां निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का समर्थन करती रहेगी. उन्होंने दावा किया कि देश और झारखंड का युवा अब भाजपा से जवाब मांग रहा है और लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब भी देगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !