Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

JPSC Constitution Yatra: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की संविधान यात्रा से पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटी हजारों की भीड़

JPSC Constitution Yatra: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं और विसंगतियों के मुद्दे पर अभ्यर्थी कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठे हुए हैं. यहां से संविधान यात्रा निकाली जाएगी.

अभ्यर्थी पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर विरोध कर रहे हैं. पोस्टरों पर “जेपीएससी छात्रों के साथ अन्याय बंद करो", “उत्पाद सिपाही में भ्रष्टाचार बंद करो", “जेपीएससी सीट का न्यायपूर्ण मूल्यांकन करो", “हेमंत सोरेन इस्तीफा दो” और “जेपीएससी-जेएसएससी पर जवाबदेही तय करो” जैसे नारे लिखे गए हैं.



कई अभ्यर्थी बिरसा मुंडा का पोस्टर और भारत के संविधान की प्रति भी लेकर पहुंचे हैं. 24 जिलों से आए अभ्यर्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक संविधान यात्रा निकालेंगे. उनका कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण है और संविधान के दायरे में रहकर वे अपनी मांगों के लिए सरकार से संघर्ष कर रहे हैं.



अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को जंतर-मंतर की तर्ज पर आंदोलन का केंद्र बनाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार से सैकड़ों अभ्यर्थी स्टेडियम परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !