Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Signature Campaign Ranchi: JPSC, JSSC और छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Signature Campaign Ranchi: जेपीएससी, जेएसएससी और लंबित छात्रवृत्ति के मुद्दे पर आजसू छात्र संघ ने बुधवार को योगदा सत्संग महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए.

अभियान के दौरान छात्रों ने सरकार से लंबित छात्रवृत्ति का जल्द भुगतान करने, JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के साथ-साथ छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हुआ है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !