Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

ED Raid Dhanbad: धनबाद में कोयला माफियाओं के खिलाफ ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज और 1 करोड़ कैश जब्त

ED Raid Dhanbad: कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके साथियों के खिलाफ धनबाद में 28 जुलाई को हुई ED की कर्रवाई में 31 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए.

पुलिस के दर्ज केस के आधार पर जांच शुरू की गई है. आरोप है कि अवैध कोयला खनन और चोरी के कोयले की तस्करी के जरिए धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में धन बरामद किया गया है. अपराध से हासिल की गई राशि को वैध दिखाने के लिए कई लोगों और कथित शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया. इसके जरिए कई अचल संपत्तियां खरीदी गई. ED इन लेन-देन की जांच कर रही है.

सूत्रों की माने तो, एलबी सिंह से जुड़े लगभग 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया गया है. इसके अलावा 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी भी जब्त की गई है. 200 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं. ED की माने तो इनमें से कई संपत्तियां अपराध से हासिल धन से खरीदी गई हैं. इस अभियान में बड़ी संख्या में डिजिटल डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.



ED की कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों, रिश्तेदारों और कंपनियों के निदेशकों के परिसरों पर हुई है. इसमें गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव और माधो सिंह जैसे लोग शामिल हैं. इस मामले में पहले भी छापेमारी हो चुकी है. नवंबर 2025 में ED ने अनिल गोयल, एलबी सिंह और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय कार्रवाई मानी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !