Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क शिविर शुरू, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रितु सिंह की पहल

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से राजवाड़ा स्थित कांवरिया पथ पर एक माह के नि:शुल्क सेवा शिविर की शुरुआत की गई है। इस शिविर की पहल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं ट्रस्ट की संस्थापिका रितु सिंह ने की है। सेवा शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

"कांवरियों की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची भक्ति"
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि श्रावणी मेले में दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सच्ची आराधना है। उन्होंने मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट और रितु सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में यह एक प्रेरणादायक प्रयास है।



शिविर में मिल रही कई नि:शुल्क सुविधाएं
शिविर में कांवरियों के लिए शुद्ध पेयजल, चाय, भोजन, फलाहार, शरबत, विश्राम की व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ दिन-रात श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं।

"सेवा की प्रेरणा परिवार से मिली" : रितु सिंह
रितु सिंह ने बताया कि उन्हें इस सेवा कार्य की प्रेरणा अपनी सास से मिली। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से श्रावणी मेले के दौरान सेवा शिविर लगाया जा रहा है और इस वर्ष इसे पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए लंबी पैदल यात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस सेवा शिविर का दायरा और बढ़ाने की बात भी कही।



जनसहयोग की अपील
रितु सिंह ने लोगों से इस सेवा अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनसेवा के कार्यों को निरंतर और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकता है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद राय, गोलू सिंह, राहुल रौशन, राहुल चौधरी, सत्य नारायण खवाड़े, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, बबलू बलियासे, चांदमणि बलियासे, किशोर यादव, अर्जुन, प्रिंस, सुजीत सहित कई गणमान्य लोग, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में कांवरिये मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सेवा शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी पहल बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !