Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Jamshedpur: बहरागोड़ा प्रखंड में जलभराव से हालात खराब, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया प्रभावित पंचायतों का दौरा

बहरागोड़ा: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर, साकरा, डोमजूडी समेत कई पंचायतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ जैसे हालात के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खेतों में पानी भर गया है, सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है, और कई घरों में पानी घुसने की सूचना है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक व झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आज प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में तत्काल राहत सामग्री, शेल्टर होम और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन घरों के गिरने का खतरा है, वहां रहने वाले परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए।

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने स्वयं ग्रामीणों के बीच खाद्य सामग्री, तिरपाल और प्लास्टिक का वितरण कर उनकी मदद की। उन्होंने कहा, "यह समय साथ खड़े होने का है। प्रशासनिक अमला और हम सब मिलकर हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। जरूरतमंदों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।"

इस दौरे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई सक्रिय कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित रहे, जिनमें तपन ओझा, निर्मल दुबे, मदन मन्ना, सुमित मैती, नंदन, रॉनी, राज पांडा, मुन्ना, मानस देहरी, सुभाष मुंडा, प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी कार्यकर्ताओं ने राहत वितरण कार्यों में सहयोग करते हुए प्रभावित लोगों की मदद की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !