Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ranchi News : JPSC मामले में भाजपा का हमला, तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग, आदित्य साहू बोले- निष्पक्ष जांच के लिए सदस्यों को हटाना जरूरी

Ranchi News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने JPSC मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मांग की कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीनों सदस्यों को तत्काल बर्खास्त किया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।


"सदस्य पद पर रहेंगे तो निष्पक्ष जांच संभव नहीं"

आदित्य साहू ने कहा कि JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन आयोग के तीनों सदस्य अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। उनका आरोप है कि जब तक ये सदस्य पद पर बने रहेंगे, तब तक मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं हो सकेगी।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सभी भर्ती मामलों की CBI जांच की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के बजाय पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होना और गिरफ्तारी नहीं होना भी कई सवाल खड़े करता है।


आदित्य साहू ने मांग की कि JPSC, JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत पिछले छह वर्षों में हुई सभी भर्ती प्रक्रियाओं की CBI जांच कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि CID जांच को बंद कर मामले की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की जाए।

संसद परिसर में भाजपा का विरोध, आज मौन उपवास

उन्होंने बताया कि भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही कहा कि शुक्रवार को झारखंड के भाजपा सांसद एक घंटे का मौन उपवास रखकर भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !