Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jamshedpur News: जूनियर डॉक्टरों के मौत मामले में सक्षम के पिता ने बोड़ाम थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई शिकायत

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर सक्षम सिंह की मौत के मामले में उनके पिता सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बोड़ाम थाना में लिखित शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत में डॉ. यश, डॉ. सचिन और उनके अन्य साथियों को नामजद करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र डॉ. सक्षम सिंह एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं इंटर्नशिप कर रहा था।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 24 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे डॉ. यश और डॉ. सचिन उनके पुत्र के कमरे में पहुंचे और उसे अपने साथ डिमना लेक ले गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर दी गई और शव को डिमना लेक में फेंक दिया गया।

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि आरोपित डॉ. यश, डॉ. सचिन तथा इस घटना में शामिल अन्य सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !