Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

DTO Transfer Jharkhand: झारखंड परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के DTO का हुआ तबादला; अधिसूचना जारी

DTO Transfer Jharkhand: झारखंड सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. छह जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है और नई पदस्थापन सूची भी जारी की है.

सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर चार्य समाद को गढ़वा भेजा गया है. जबकि गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव को सरायकेला-खरसावां की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी तरह, गोड्डा की जिला परिवहन पदाधिकारी कंकन कुमारी दुग्गालिया को हजारीबाग भेजा गया है. जबकि हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी अब गोड्डा में काम करेंगे.

पूर्वी सिंहभूम और चतरा में भी बदलाव
सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार का तबादला चतरा कर दिया है. चतरा में कार्यरत महेश्वरी प्रसाद यादव को पूर्वी सिंहभूम का नया जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है.



अधिसूचना के मुताबिक, धीरज प्रकाश को गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी पद से मुक्त करते हुए उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है.

परिवहन विभाग का यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर जल्दी से काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !